Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्रिपुरा माफिया सिंडिकेट से निपटने के लिए STF का करेगा गठन : CM Manik Saha

October 24, 2023

त्रिपुरा माफिया सिंडिकेट से निपटने के लिए STF का करेगा गठन : CM Manik Saha

अगरतलाः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और बताया कि उनकी सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य की सामान्य कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। साहा ने कहा, हम माफिया सिंडिकेट से निपटने के लिए एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। त्रिपुरा में जल्द ही राज्य पुलिस की अपराध शाखा के तहत साइबर स्पेस में अपराधों को संभालने के लिए एक समर्पित साइबर अपराध पुलिस स्टेशन होगा।

त्रिपुरा पुलिस की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में अपराध दर देश के सभी राज्यों में सबसे कम है, जो सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के कारण संभव हुआ है। नशीली दवाओं के खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए साहा ने कहा, हम राज्य में प्रवेश करने वाले नशीले पदार्थों का पता लगाने के लिए एक ड्रग स्कैनिंग मशीन हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की दो इंडिया रिजर्व बटालियनों के 1,417 कर्मियों को इस उद्देश्य के लिए भर्ती किया गया है और वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं और कुल 1,417 रंगरूटों में से 137 महिलाएं हैं।

त्रिपुरा सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है और वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखते हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में त्रिपुरा में विभिन्न अभियानों में 59 रो¨हग्या, 160 भारतीय और 150 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 369 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें