Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने मेट्रो ट्रेन के आगे लगाई छलांग

August 9, 2024

बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने मेट्रो ट्रेन के आगे लगाई छलांग

नई दिल्ली: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर आज बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त नवीन रूप में हुई है। घायल यात्री को बाहर निकाल कर पास से अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है और मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक नवीन परिवार के साथ रघुबर पुरा गांधी नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि प्लेटफार्म नंबर एक पर नोएडा से आने वाली मेट्रो ट्रेन के चपेट में आने से एक शख्स जख्मी है। मेट्रो कर्मी, सीआईएसएफ कर्मियों की मदद से पुलिस ने घायल शख्स को बाहर निकाल कर उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें