Site icon Dainik Savera Times

नोएडा में बीमारी से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या की

नोएडा: बीमारी से परेशान हो कर 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने सेक्टर 54 स्थित पार्क में बने तालाब में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विकास मोहन मेहता मानसिक समस्या से पीड़ित थे और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को मेहता अस्पताल से जबरन घर लौट आए। कुमार के अनुसार, देर रात को मेहता घर से निकले और फिर नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को उनका शव सेक्टर 54 स्थित एक पार्क में बने एक तालाब में मिला। कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला कि मेहता अपनी बीमारी को लेकर बहुत परेशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version