Site icon Dainik Savera Times

ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर, दो लोगों की मौत, 2 घायल

Parbhani-Pathri Highway road accident

Parbhani-Pathri Highway road accident

नेशनल डेस्क: बरेली में हाईवे पर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। ट्रक को ई-रिक्शा ने बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।

जानकारी के अनुसार, नवाबगंज क्षेत्र के यासीननगर निवासी हाशिम ई-रिक्शा से भोजीपुरा क्षेत्र के गांव लाडपुर में काम करने जा रहे थे। ई-रिक्शा में सलीम, नसरुद्दीन और रहीसद्दीन भी सवार थे। ये सभी लोग बोरिंग का काम करते थे। राजश्री पेट्रोल पंप के नजदीक यू-टर्न लेते हुए चालक ने ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक नहीं रोका, जिस कारण ई-रिक्शा ट्रक के नीचे आ गया। ड्राइवर तुरंत ट्रक छोड़कर भाग गया। वहां पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने जेसीबी से ट्रक हटवाया और ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक हाशिम और सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में नसरुद्दीन और रहीसद्दीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे वाली जगह पर काम चल रहा है। सुबह घना कोहरा भी था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: कपूरथला सड़क हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, एक युवक की मौत; घटना CCTV में कैद

Exit mobile version