Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Goa Accident: ट्रक घाटी में गिरा; एक की मौत… 13 जख्मी

March 17, 2024

Goa Accident: ट्रक घाटी में गिरा; एक की मौत… 13 जख्मी

पणजी। दक्षिण गोवा जिले में एक ट्रक के घाटी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच बच्चों समेत 13 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हादसा शनिवार रात को क्यूपेम नगर में हुआ। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और समाज कल्याण मंत्री सुभाष पी. देसाई चुनाव प्रचार के बाद इसी मार्ग से गुजर रहे थे और वे भी स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और ट्रक घाटी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि पीड़ित गाड़ी के अंदर फंस गए। अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनमें पांच बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं।

वहां से गुजर रहे मुख्यमंत्री सावंत भी पुलिस, अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि घायलों को ट्रक से निकाल कर पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें