Site icon Dainik Savera Times

नैशनल हाईवे पर भुक्की से भरा ट्रक बरामद, साढ़े 5 ¨क्वटल भुक्की मिली

खन्ना: खन्ना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लोकसभा चुनावों के दौरान बढ़ाई चौकसी के चलते नैशनल हाईवे पर भुक्की से भरे खड़े ट्रक को बरामद किया गया। ट्रक से साढ़े पांच क्विंटल भुक्की मिली। नशे की यह खेप पश्चिम बंगाल से लाई गई थी। पुलिस ने ट्रक क्लीनर कुलविंदर सिंह निवासी महगलगंज जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) को काबू किया। जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात है कि लोकसभा चुनावों के चलते देश भर में चौकसी के दावे किए जा रहे हैं लेकिन भुक्की से भरे इस ट्रक को दूसरे राज्यों की पुलिस पकड़ने में नाकाम रही।

करीब 1750 किलोमीटर दूर से तस्कर ट्रक में भुक्की लोड करके कई राज्यों से होते हुए पंजाब पहुंचे। आखिरकार खन्ना में इन्हें काबू कर लिया गया, इनका नैटवर्कखंगाला जा रहा है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि दोराहा में पुलिस को सूचना मिली कि नैशनल हाईवे पर मल्लीपुर कट के पास एक ट्रक भुक्की से लोड खड़ा है। पुलिस ने रेड करके ट्रक बरामद किया। मौके से क्लीनर कुलविंदर सिंह को पकड़ा गया। ड्राइवर फरार है, जिसे नामजद कर लिया गया। यह ट्रक दोराहा के नजदीकी गांव बुआनी का है। पता किया जा रहा है कि नशे की यह खेप किस मकसद से लाई गई और कहां सप्लाई करनी थी।

Exit mobile version