Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र’ बताया

नयी दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने भारत को “दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र” बताते हुए भारत-अमेरिका संबंधों की सराहना की, वहीं शी जिनपिंग ने भारत को “अच्छा पड़ोसी” बताते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी पर जोर दिया। शी जिनपिंग ने कहा कि चीन का मानना है कि भारत और चीन को “अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार” के रूप में एक-दूसरे की सफलता में सहयोग करना चाहिए तथा “ड्रैगन और हाथी के साथ नृत्य” की परिकल्पना को साकार करना चाहिए।

अमेरिका ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच ‘ऐतिहासिक संबंध’ हैं और एक गहरी, बहुस्तरीय की भागीदारी है। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे बधाई संदेश में कहा कि बीते एक वर्ष में भारत–चीन संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई है, जो दोनों देशों और उनके लोगों के मूल हितों के अनुरूप है और वैश्विक शांति एवं समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Exit mobile version