Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप का बड़ा बयान- भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया, अब सब उलट होगा

June 5, 2026

ट्रंप का बड़ा बयान- भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया, अब सब उलट होगा

नेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता होगा।

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया है। वे हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलते थे और कुछ नहीं थे। अब सब पूरी तरह उलट हो चुका है और हम भारत के साथ अच्छा पैसा कमा रहे हैं, लेकिन हम एक डील तक पहुंच जाएंगे क्योंकि मुझे नरेंद्र मोदी बहुत पसंद है, वे मेरे अच्छे दोस्त हैं, हमारी अच्छी बनती है और हमारा अच्छा संबंध है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौता शीघ्र ही हो जाएगा।

बता दें ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ने 60 देशों से आयातित सामान पर जबरन मजदूरी से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इनमें भारत का नाम भी है। USTR ने 54 अर्थव्यवस्थाओं की सूची जारी की है, जिनमें भारत, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया आदि देश शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें