Site icon Dainik Savera Times

मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट की बैठक; 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

भरमौर : पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर श्री मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में भरमौर में आयोजित हुई। बैठक में विधायक डॉ. जनक राज भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सभी विभागों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर रोक और यात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग शुरू की जाएगी। प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन करीब 5,000 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट निर्धारित किए जाएंगे, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकेगा।उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को एनएच-154ए तथा भरमौर-हड़सर मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, मलबा हटाने, पुलियों और रिटेनिंग वॉल की मरम्मत तथा सुरक्षा संबंधी कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ,उपमंडल अधिकारी भरमौर अजय कुमार, डीएफओ वाइल्ड लाइफ चंबा नवनाथ शिवाजी माने, अधीक्षण अभियंता एनएचएआई शशि चंदेल , अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग विजय नाग, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव शर्मा, बीडीओ भरमौर संजय वर्मा, बीएमओ भरमौर डॉ दीपेश बराल, उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश कुमार, एसएचओ भरमौर बाबू राम, प्रधान ग्राम पंचायत संचुई तनुजा देवी , प्रधान ग्राम पंचायत हड़सर रश्मि देवी , प्रधान ग्राम पंचायत कुगती रीना कुमारी , प्रधान व्यापार मंडल भरमौर महिंदर पटियाल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version