Site icon Dainik Savera Times

पालमपुर में ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुला- आईएचबीटी ने खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के लिए कश्मीर के बाद देश-विदेश में बनाई पहचान

पालमपुर: सीएसआईआर आईएचबीटी हिमालयन जैव-सम्पदा तकनीकी संस्थान पालमपुर में इस बार फिर रंग बिरंगे ट्यूलिप जनता को आकर्षित कर रहे हैं। संस्थान ने शुक्रवार को ट्यूटिप गार्डन आम जनता के लिए खोल दिया। इसका शुभारंभ करते हुए आईएचबीटी पालमपुर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने बताया कि संस्थान ने अक्तूबर में पचास हजार ट्यूटिप बल्ब लगाए गए थे। अब ये फूल खिल कर तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें फूल की खेती करने के लिये पहल की गयी है जिसमें लौहाल स्पीति के करीब पचास किसानों को इस योजना से जोड़ा गया है।

कश्मीर के बाद देश का दूसरा और प्रदेश का पहला ट्यूलिप गार्डन कुछ वर्ष पूर्व पालमपुर में हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित किया गया था। इसमें ट्यूलिप्स की विभिन्न प्रजातियों को लगाया जाता है, यह गार्डन हिमाचल प्रदेश कीप्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा एवं पर्यटन को अग्रसर करने में मदद कर रहा है। बीते वर्षों के दौरान देश-विदेश से लाखों सैलानी पालमपुर में ट्यूलिप गार्डन देखने पहुंचे हैं।

Exit mobile version