Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुनिषा सुसाइड केस: शीजान खान को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार

November 10, 2023

तुनिषा सुसाइड केस: शीजान खान को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार

नेशनल डेस्क: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत दिसंबर 2022 में हुई थी। एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। वहीं तुनिषा सुसाइड केस में उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान फंसे हैं। तुनिषा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनके मुताबिक शीजान ने ही तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था, हालांकि 70 दिन जेल में रहने के बाद पिछले काफी वक्त से शीजान जमानत पर बाहर हैं।

 

इसी बीच शीजान ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी कि उनपर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के लिए FIR दर्ज की गई है उसे रद्द किया जाए, लेकिन कोर्ट से एक्टर को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने शीजान की अपील को खारिज कर दिया है। तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनकी मां ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

 

70 दिन जेल में बिताने के बाद शीजान जमानत पर बाहर आए और शो खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लिया। इस रियलिटी शो से पहले शीजान तुनिषा के साथ अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में नजर आ रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद शीजान और उनके परिवार ने कई बार अपने बुरे दौर के बारे में बात की। शीजान अक्सर तुनिषा की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शीजन अपने पोस्ट के जरिए तुनिषा के लिए अपना प्यार भी दिखाते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें