Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर मुद्दे पर बीस संगठन दिल्ली में करेंगे विरोध प्रदर्शन

December 6, 2024

मणिपुर मुद्दे पर बीस संगठन दिल्ली में करेंगे विरोध प्रदर्शन

इंफाल: मणिपुर संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मणिपुर के 20 संगठनों ने 22 दिसंबर को दिल्ली में ‘शांति और पारस्परिक सह-अस्तित्व’ विषय पर एक रैली आयोजित करने का फैसला किया है।

रैली में शामिल होने वाले संगठनों की ओर से गुरुवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि 03 मई, 2023 से मणिपुर में चल रहे संकट के बारे में मोदी की चुप्पी ने इस हिंसाग्रस्त राज्य के लोगों को बहुत पीड़ा दिया है और उनका मोहभंग कर दिया है। अट्ठारह महीने से अधिक समय से मणिपुर जातीय संघर्ष में घिरा हुआ है, जिसमें कई लोग मारे गए हैं, कई विस्थापित हुए हैं और सामाजिक सद्भाव टूट रहा है। फिर भी मोदी, जिनके पास नागरिकों की शिकायतों को दूर करने की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है, ने चुप्पी साध रखी है। यह उदासीनता मणिपुर राज्य की एकता और भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल उठाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें