Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सामने आई ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत का सच जान कांप जाएगी रूह

May 20, 2026

सामने आई ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत का सच जान कांप जाएगी रूह

नेशनल डेस्क: मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का केस इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई बड़ा खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई की रात करीब 8 बजे हुई। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मौत से करीब एक हफ्ते पहले ट्विशा का अबॉर्शन हुआ था।

AIIMS भोपाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, ट्विशा की मौत Ante mortem hanging यानी जीवित अवस्था में फंदा लगने से हुई। डॉक्टरों को गर्दन पर ऊपर की तरफ लिगेचर मार्क मिला है, जो आमतौर पर फांसी के मामलों में देखा जाता है। गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और रक्तस्राव के निशान मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर पर किसी बड़े घातक हमले के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि शरीर के कुछ हिस्सों पर हल्की चोट और खरोंच के निशान जरूर पाए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चोटें कैसे आईं।

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूचाल, अकाली दल के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफ़ा

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि ट्विशा के दोनों फेफड़ों में सूजन और कंजेशन था। आंखों में छोटे रक्तस्राव यानी पेटीचियल हेमरेज के निशान भी मिले, जिसे लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे संकेत फांसी के मामलों में अक्सर पाए जाते हैं। शरीर पर किसी तरह के गंभीर यौन हमले या हथियार से चोट के संकेत नहीं हैं।

FSL और DNA जांच बाकी

पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए डॉक्टरों ने विसरा, खून और अन्य सैंपल सुरक्षित रखे हैं। इनकी FSL जांच की जाएगी, जिससे पता लगाया जाएगा कि मौत से पहले ट्विशा ने किसी तरह का नशा या जहरीला पदार्थ लिया था या नहीं। इसके अलावा DNA टेस्ट भी किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि FSL रिपोर्ट आने के बाद जांच में और कई बातें साफ हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी से सवाल पूछना नॉर्वे की पत्रकार को पड़ा भारी, सस्पेंड हुए इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें