Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

कपड़ा लेनदेन के विवाद में दुकानदार को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कपड़ा लेनेदेन के विवाद में इन्होंने दुकानदार को गोली मारी थी।

आरोपियों ने श्यामनगर मंडी में अग्रवाल कलेक्शन रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान ने फायरिंग की थी। जिसमें अंकुर घायल हो गया था। घटना के बाद धीरज और सचिन बाइक सवार तरुण के साथ फरार हो गए।

घटना को लेकर पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद विनोद और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए।

Exit mobile version