Site icon Dainik Savera Times

रेलवे ओवर ब्रिज, अंडर पास के निर्माण में ढाई गुना तेजी : Ashwini Vaishnaw

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि नौ वर्ष में देश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और अंडर पास का निर्णाम इससे पहले के 10 वर्षों की तुलना में ढाई गुना अधिक रहा है। वैष्णव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान अनुपूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि वर्ष 2004-14 के दौरान 4149 (आरओबी) और अंडर पास का निर्माण कराया गया था। इसके मुकाबले 2014-23 तक की अवधि में 10887 (आरओबी) और अंडर पास बनाए गए हैं जो इनके निर्माण कार्य में ढाई गुना की बढ़ोतरी दर्शाता है।

रेलमंत्री ने कहा कि मंत्रालय द्वारा (आरओबी) और अंडर पास के निर्माण के संबंध में नियम प्रक्रियाओं में सुधार किए गए है तथा वित्तीय प्रवधानों को भी बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि एलाइनमेंट (सीधान) और स्वीकृति आदि के बारे में 80 तरह के मानक बनाए गए हैं जिससे मंजूरी की प्रक्रिया तेज हुई है। आरओबी और अंडरपास पर केंद्रित सवालों के बीच माक्र्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास द्वारा रेल मंत्री से प्रश्नकाल में वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में रियायत बहाल करने के बारे में भी सवाल पूछा गया। वैष्णव ने उसका जवाब नहीं दिया।

Exit mobile version