Site icon Dainik Savera Times

बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में एक मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने की दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार को किन्निगोली के निकट हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आत्मानंद (27) और नवीन हुगर (26) के रूप में हुई है तथा दोनों ही धारवाड़ जिले के सवदत्ती कल्लूर के रहने वाले थे।

प्रत्यक्षर्दिशयों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ और दोनों युवकों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मंगलुरु उत्तर यातायात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- ‘हालात पूरी तरह बदल चुके है, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं बचा: ट्रंप

Exit mobile version