Site icon Dainik Savera Times

जम्मू के नरवाल में हुए एक के बाद एक दो धमाके, करीब सात लोग घायल

श्रीनगर: जम्मू के नरवाल इलाके में आज शनिवार को हुए दोहरे विस्फोट में कम से कम सात लोग घायल हो गए। इंटेल के सूत्रों का कहना है कि यह दोनों धमाके एक दूसरे से करीब आधे घंटे के भीतर हुए। पहले विस्फोट में पांच लोग घायल हुए थे। दूसरा धमाका तब हुआ जब इलाके को खाली करा लिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक पहले विस्फोट में महेंद्र बोलेरो और दूसरे में शेवरॉन क्रूज का इस्तेमाल किया गया। एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पूर्व विधायक के घर में विस्फोट की सूचना मिली थी।

Exit mobile version