Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेरी हिम्मत कैसे हुई…ब्वॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ीं कॉलेज की दो लड़कियां, क्लास में जमकर चले लात-घूसे

November 3, 2023

तेरी हिम्मत कैसे हुई…ब्वॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ीं कॉलेज की दो लड़कियां, क्लास में जमकर चले लात-घूसे

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जिस पर लोग खूब मजे भी लेते हैं और मजेदार रिएक्शन भी देते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है कॉलेज की दो लड़कियों का जो ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ गईं।

 

वायरल वीडियो वाराणसी के किसी कॉलेज का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की दूसरी लड़की को भरी क्लास में बुरी तरह से पीटती है। वीडियो को @gharkekalesh के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा है कि एक लड़की ने दूसरी पर यह कहते हुए हमला कर दिया कि तूने मेरे ब्वॉयफ्रेंड को मैसेज क्यों किया।

 

लड़ाई के बीच में कुछ लड़कियां दूसरी लड़की को बचाने की कोशिश करती हैं और उसे क्लास से जाने को कहती हैं। जैसे ही लड़की बाहर की तरफ जाने लगती है तो दूसरी लड़की उसे ब्लैक बोर्ड के पास ही घेर लेती है और मारना शुरू कर देती है। लोग इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें