Site icon Dainik Savera Times

लखनऊ के पास बस हादसे में पश्चिम बंगाल के दो दर्जन तीर्थयात्री घायल

लखीमपुर: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के 60 से अधिक तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी पर्यटक बस शनिवार सुबह बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लीपुर गांव के पास जंग बहादुर गंज (जेबी) बाईपास पर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जेबी गंज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत कटियार ने बताया कि हादसे में लगभग दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 को इलाज के लिए पड़ोसी जिले शाहजहांपुर ले जाया गया है।

कटियार के मुताबिक, हादसे की शिकार मधुमिता नाम की एक महिला को छोड़कर सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मधुमिता के सिर में गहरी चोट आई है। कटियार के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक और उसका सहायक मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि दोनों की तलाश जारी है और हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। कुछ तीर्थयात्रियों ने बताया कि वे 25 अगस्त को बस में सवार हुए थे और गया, बोधगया, प्रयागराज, चित्रकूट, वृंदावन और हरिद्वार की यात्र करने के बाद शुक्रवार की रात को अयोध्या तथा वाराणसी के सफर पर निकले थे।

Exit mobile version