Site icon Dainik Savera Times

गुजरात के कच्छ में भूकंप के दो झटके, तीन मिनट में दो बार हिली धरती

Gujarat's Kachchh earthquake

Gujarat's Kachchh earthquake

कच्छ: गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। करीब तीन मिनट के अंतराल में आए इन झटकों के बाद इलाके में हलचल मच गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

3.6 और 3.2 तीव्रता के रहे झटके

जानकारी के मुताबिक, पहला भूकंप दोपहर करीब 2:20 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र खावड़ा से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में बताया गया। इसके कुछ ही मिनट बाद 2:23 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धोलावीरा से करीब 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर दिशा में था।

ये भी पढ़ें:

कच्छ में अक्सर आते हैं भूकंप के झटके

कच्छ इलाका भूकंप के मामले में संवेदनशील माना जाता है। यहां समय-समय पर हल्के और मध्यम झटके महसूस किए जाते रहते हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version