Two friends died in a road accident : सोनीपत। रफ्तार और लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियां एक पल में उजाड़ दीं। सोनीपत के कुराड़ बाईपास रोड पर सड़क के बीच खड़े ट्रक से बाइक की भीषण टक्कर में दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
खड़े ट्रक ने उजाड़े दो परिवार
गन्नौर निवासी सुनील और मुरथल निवासी दीपक, जो तीन-तीन बच्चों के पिता थे, घर नहीं लौट सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि सड़क पर खड़े ट्रक को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोनीपत के कुराड़ बाईपास रोड पर यह सड़क हादसा उस समय हुआ, जब बाइक पर सवार दो युवक सोनीपत से गन्नौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गन्नौर के शास्त्री नगर निवासी सुनील और मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि सुनील बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से गन्नौर जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। दोनों मृतक तीन-तीन बच्चों के पिता थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मुरथल थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Also Read

