Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवार की रजामंदी से दो लड़कियों ने आपस में की धूमधाम से शादी, खर्चे इतने लाख रूपए, पढ़िए…

December 20, 2024

परिवार की रजामंदी से दो लड़कियों ने आपस में की धूमधाम से शादी, खर्चे इतने लाख रूपए, पढ़िए…

Two Girls Got Married : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इसमें एक लड़की ने शादी करने के लिए अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया। इस शादी से जुड़ा फोटो और वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं। मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले का है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी समारोह हुआ।

धूमधाम से की शादी-
लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कुछ दिन दोनों रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसके बाद उसने जेंडर चेंज करवाने के लिए कई ऑपरेशन करवाए। इसके बाद दोनों के परिवार राजी हो गए। उन्होंने बड़े धूमधाम से शादी कर ली।

परिवार ने जताया था विरोध-
दोनों के परिवार वालों को जब पता चला तो विरोध भी हुआ। परिवार वालों ने दोनों को समझाया। लड़कियों ने परिवार के विरोध को दरकिनार कर दिया। एक लड़की जेंडर परिवर्तन कराने के लिए तैयार हो गई।

बदलवाया जेंडर-
डॉक्टरों के बारे में जानकारी जुटाई। यहां तक कि जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजरकर एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवा लिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी राय भी ली। फिर, शादी के लिए जिला प्रशासन के सामने अर्जी भी डाली।

पहले भी सामने आए है मामले-
यह कोई ऐसी पहली घटना नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है। बदायूं की लड़की बरेली में पढ़ाने आई थी। उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली दूसरी लड़की से हुई। दोनों में दोस्ती बढ़ती गई। दोनों साथ-साथ वक्त गुजारने लगीं। दोनों का प्रेम इस हद तक पहुंच गया कि उन्होंने साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें