Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में कसा शिकंजा : दो होटलों पर छापा, 18 महिलाएं रेस्क्यू

July 7, 2026

हिसार में कसा शिकंजा : दो होटलों पर छापा, 18 महिलाएं रेस्क्यू

Two hotels raided, 18 women rescued : हिसार। देह के धंधे और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

होटल से 18 महिलाएं रेस्क्यू

डीएसपी प्रिया शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने होटल बलिश और ए-टू-जेड होटल में दबिश देकर वहां चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिला पुलिस की ओर से अपराध और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान दोनों होटलों से कुल 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें सुरक्षित संरक्षण और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन और वहां मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस खंगाल रही आरोपियों का नेटवर्क

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर होटल संचालकों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों होटल संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित रैकेट का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता थी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देह व्यापार, मानव तस्करी और अन्य अनैतिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

होटल के कमरों में मिले युवतियां-युवक

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में अपराध और सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस को कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाए गए। जांच के दौरान होटल संचालकों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरे प्रदेशों से लाते हैं महिलाएं

जांच में सामने आया कि इन होटलों में देह के धंधे के लिए महिलाओं को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से लाया जाता है। इस दौरान 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है मौके पर ही होटल एक टू जेड के मालिक और होटल बलिश के मैनेजर को मौके पर पकड़ लिया।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें