Site icon Dainik Savera Times

40 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई के मलाड इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के 40 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य मजदूर की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह घटना दोपहर 3 बजकर 50 मिनट के करीब हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन से चार लोग भूमिगत सेप्टिक टैंक में गिर गए। एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने फंसे हुए तीन मजदूरों को बचाया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version