Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात में सामूहिक आत्महत्या के प्रयास में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो अस्पात में भर्ती

September 6, 2023

गुजरात में सामूहिक आत्महत्या के प्रयास में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो अस्पात में भर्ती

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले में बेटी के प्रेम विवाह से नाखुश दंपति और उनके दो बेटों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। घटना में व्यक्ति और उसके एक बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। लका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दंपति की बेटी ने करीब एक साल पहले दलित समुदाय के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। इससे परिवार कथित तौर पर नाखुश था।

उन्होंने बताया कि किरन राठौड़ (52), उनकी प}ी नीताबेन (50) और बेटे हर्ष (24) तथा र्हिषल (19) ने मंगलवार रात कथित तौर पर जहर खा लिया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति और उसके बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी तथा छोटा बेटा अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा, ‘‘ पड़ोसियों ने घटना के बारे में पता चलते ही एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति और बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला और छोटे बेटे का वहां इलाज जारी है। ’’ उन्होंने बताया कि राठौड़ की बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों सहित 18 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें