Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुना से मिली 2 और लाशें, 15 हुई मरने वालों की संख्या

April 13, 2026

यमुना से मिली 2 और लाशें, 15 हुई मरने वालों की संख्या

नेशनल डेस्क: मथुरा में 10 अप्रैल को दर्दनाक हादसा हो गया था। यमुना नदी में मोटरबोट पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। अब मृतकों की संख्या 15 हो गई है। हाल ही में एक युवक का शव देवराहा बाबा घाट और महिला का शव बंगाली घाट के पास से मिला है। हादसे का शिकार हुए अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगरांव के रहने वाले थे।

पंजाब और मथुरा के सोशल मीडिया ग्रुपों में लापता श्रद्धालुओं की तस्वीरें भेजी जा रही हैं और उनके सुरक्षित होने की दुआएं की जा रही हैं। अपनों की तलाश में लोग पंजाब से वृंदावन पहुंच हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ NDRF व SDRF की टीमें भी लापता श्रद्धालुओं की खोज में लगी हुई हैं। यमुना के तेज बहाव और गहरे घाटों के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

केसी घाट से लेकर गोकुल बैराज तक यमुना को सात सेक्टरों में बांटा गया है। 20km के दायरे में यमुना में डूबे हुए लोगों की खोज की जा रही है। यमुना के सात सेक्टरों में डीआईजी आगरा रेंज के आदेश पर सात थानेदार नजर रखेंगे। सोमवार को सुबह पांच बजे से यमुना में एक बार फिर डूबे हुए लोगों की खोज की गई, जिससे 2 लाशें और मिल गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें