Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

JU में रैगिंग से जुड़ी मौत के मामले में दो और पूर्व छात्र गिरफ्तार

August 17, 2023

JU में रैगिंग से जुड़ी मौत के मामले में दो और पूर्व छात्र गिरफ्तार

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को छात्रावास में एक नए छात्र की रहस्यमयी मौत के मामले में बुधवार को जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के दो पूर्व छात्रों को गिरफ्तार किया। इस मामले में हिरासत में लिए गए छात्रों की कुल संख्या नौ हो गई है। दोनों पूर्व छात्रों की पहचान सप्तक कामिल्या और सुमन नश्कर के रूप में की हुई है। इससे पहले आज सुबह जांच अधिकारियों ने रात भर की पूछताछ के बाद जेयू के एक पूर्व और तीन वर्तमान छात्रों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों को बाद में कोलकाता में निचली अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सरकारी वकील उनकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे। घटना के तुरंत बाद, एक पूर्व और दो वर्तमान छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर पुलिस सूत्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग प्रभाग के दो अन्य छात्र भी जांच के दायरे में हैं, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने उनके नाम सार्वजनिक नहीं किये हैं। घटना के मद्देनजर, जेयू अधिकारियों ने प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग और उत्पीड़न को रोकने के लिए कई कदम उठाने का फैसला किया है। इनमें प्रथम वर्ष के छात्रों के छात्रावास को वरिष्ठ विद्यार्थयिों के छात्रावास से अलग करना शामिल है। इसके अलावा एक सर्कुलर जारी कर पूर्व छात्रों से छात्रावास के कमरे तुरंत खाली करने के लिए कहा गया है। जेयू रजिस्ट्रार स्रेहोमंजू बसु और डीन ऑफ स्टडीज रजत रॉय को बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कोलकाता पुलिस मुख्यालय में बुलाया गया है। उनसे संयुक्त आयुक्त (अपराध) शंखा शुभ्रा चक्रवर्ती पूछताछ करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें