Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

October 11, 2024

झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

रांची। झारखंड के चतरा जिले के गनियोत्री जंगल में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मारे गए दोनों नक्सलियों में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और उसके सहयोगी ईश्वर गंझू शामिल है जबकि नक्सली गोपाल गंझू को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ बुधवार रात को हुई थी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस गश्त के लिए जा रही थी तभी पहले से घात लगाकर गनियोत्री जंगल में बैठे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नक्सलियों को मार गिराया जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक एके-47 राइफल, एक देसी बंदूक, तीन जिंदा एके-47 गोलियां, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें