Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर दो गाडिय़ों की हुई टक्कर, स्विफ्ट गाड़ी में सवार फौजी जवान की मौत

December 18, 2022

अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर दो गाडिय़ों की हुई टक्कर, स्विफ्ट गाड़ी में सवार फौजी जवान की मौत

डेराबस्सी: शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 8 बजे अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर शर्मा फार्म के सामने फ्लाइओवर पर दो गाडिय़ों की भिडंत में एक फौजी जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी गांव गुलारवाला जिला बद्दी सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। हालांकि प्रत्यशदर्शियों के अनुसार फौजी जवान उल्ट दिशा से आ रहा था जोकि डेराबस्सी से चंडीगढ़ को आ रही फोर्स कू्रजर गाड़ी से आमने-सामने टकरा गया। फौजी का जवान कुलदीप सिंह स्विफ्ट गाड़ी पर सवार था जो डेराबस्सी की ओर जा रहा था। लोगों का यह भी कहना है कि उसने काफी शराब पी रखी थी। हालांकि फोर्स क्रूजर गाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी के स्टाफ की 8 से 10 लड़कियां सवार थी। हादसे में स्टाफ कर्मचारी भी घायल हुआ है। मृतक फौजी आइटीबीपी चंडीगढ़ में नौकरी करता था।

पुलिस के अनुसार फौजी जवान कुलदीप सिंह डेराबस्सी की ओर जा रहा था। वह स्विफ्ट गाड़ी में सवार था। उसने अपने कालका निवासी साले बलविंदर सिंह को जीरकपुर में नौकरी लगाने के लिए बुलाया था। वह दोनों काम खत्म करने उपरांत आगे-पीछे अपनी-अपनी गाडिय़ों में सवार होकर जा रहे थे। जब वह डेराबस्सी की ओर से जाते समय रायल अस्टेट के सामने फ्लाइओवर पर पहुंचे तो यूपी नंबर एक गाड़ी ने उसके जीजा कुलदीप सिंह की स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। कुलदीप की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रास कर अंबाला साइड से आ रही फोर्स क्रूजर गाड़ी से आमने सामने टकरा गई। कुलदीप सिंह को तुरंत 108 एंबुलैंस में ढकौली अस्पताल ले जाया गया जहां उसको डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। शनिवार को डेराबस्सी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।

डा. इंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में चोट लगने से ब्रेन हैमरेज हो गया था और उसका मणका भी टूट गया था। जिस कारण उसकी मौत हुई है। जीरकपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक के साला बलविंदर सिंह निवासी टगरा हकीमपुर कालका जिला पंचकूला के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में माहौल उस समय गमगीन हो गया जब आर्मी के जवान के शव को अंतिम विदायगी देने की रस्म अदा की गई। इस मौके आर्मी के आफिसर, जवान व मृतक के परिवारक सदस्य भी मौजूद थे। आर्मी के जवान ने मृतक के शव को सलामी दी और आफिसर्स ने उसे फूल माला भेेंट की। इस उपरांत मृतक शव को उसके गांव रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें