Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बेचारा बेबस पति’…बीच सड़क आपस में भिड़ीं दो पत्नियां, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़ और बाल नोंचे

October 17, 2023

‘बेचारा बेबस पति’…बीच सड़क आपस में भिड़ीं दो पत्नियां, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़ और बाल नोंचे

नेशनल डेस्क: दो पत्नियों के पति का हाल कैसे होता है इसका लाइव नजारा राजस्थान में लोगों को सरेआम सड़क पर देखने को मिला। दरअसल एक शख्स की दो पत्नियां अपने-अपने हक की खातिर एक दूसरे से ही भिड़ गईं। दोनों पत्नियों के बीच सरेराह जमकर मारपीट भी हुई और गाली-गलौच भी।

दोनों महिलाओं ने बीच सड़क ही एक-दूसरे पर लात-घूसे भी चलाए और एक-दूसरे के बाल नोंचे। महिलाएं यहीं पर ही नहीं रूकीं और एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया। बेचारा बेबस पति दूर खड़ा होकर यह तमाशा देखता रहा और उसकी हिम्मत नहीं पड़ी की कि वो बीच-बचाव के लिए आए। घटना राजस्थान के कवाई थाना क्षेत्र के आमापुरा गांव की है।

 

बताया जा रहा है कि दोनों पत्नियां संपत्ति पर अपना हक जमाने के लिए भिड़ गईं और विवाद इतना बढ़ गया कि वे बीच सड़क ही एक-दूसरे से गुत्थम-गुत्थी हो गईं। एक महिला ने दूसरी पर चाकू से वार कर दिया और उसका नाक, पीठ व पेट पर गंभीर रूप से घायल कर दिया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें