Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली मेट्रो में ‘महायुद्ध’, गजब के हथियार लेकर एक-दूसरे पर झपटी दो महिलाएं…देखें VIDEO

नेशनल डेस्क: कभी डांस, कभी अश्लील हरकतें तो कभी लड़ाई-झगड़ा दिल्ली मेट्रो सफर करने से ज्यादा इन बातों के लिए सुर्खियों में रहने लगा है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि मेट्रो जंग का मैदान बनी हुई है। दो महिलाएं आपस में ऐसे झगड़ रही हैं जैसे अभी एक-दूसरे को मार ही डालेंगी।

 

महिला कोच में किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसके बात तो नौबत हथियार उठाने की आ गई। अरे डरिए नहीं दोनों महिलाओं ने कोई तेजधार हथियार नहीं बल्कि वो हथियार उठाए जो उनके पास उस समय मौजूद थे। एक महिला ने अपना एक जूता उताकर हाथ में उठा लिया तो दूसरी महिला ने पानी की बोतल उठा ली। हालांकि आसपास बैठी महिलाओं ने दोनों को शांत करवाया।

 

जिस महिला ने जूता उठाया था वो तो चुपचाप पीछे लौट गई लेकिन दूसरी वाली महिला ने अपनी पानी की बोतल खोली और उस महिला पर पानी डाल दिया। वीडियो में दिख रहा है कि आसपसा बैठी कई लड़कियां यह तमाशा देख हंस रही हैं। वीडियो पर कैप्शन में नजर आ रहा है- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। दोनों महिलाओं के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई इसकी तो जानकारी नहीं है लेकिन लोग इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं।

Exit mobile version