Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : 13 दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में ननंद-भाभी की मौत

Two women died in the accident

Two women died in the accident

जगाधरी। बाइक और बस की टक्कर में 13 दिन पहले दुल्हन बनी एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में उसकी ननंद की भी मौत हो गई। बता दें कि गंगानगर कॉलोनी के शिवकुमार की 29 अप्रैल को शादी हुई थी।

पहले अगले सप्ताह जाना था मंदिर

गंगानगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार की शादी 25 वर्षीय खुशबू के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह खुशबू, शिवकुमार और उसकी ननद पूजा पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि खुशबू आज मंदिर जाने के बजाय अगले मंगलवार को जाने की बात कह रही थी, लेकिन पूजा और शिवकुमार मंदिर जाने के लिए तैयार हो गए। पूजा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के इटोरा गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद से गंगानगर कॉलोनी में अपने भाई के घर आई थी।

बस ने पीछे से मारी टक्कर

वे जैसे ही तीनों मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास पहुंचे, पीछे से आ रही महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी की बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि खुशबू और पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद काफी देर तक एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को निजी वाहन की मदद से यमुनानगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

बस में 15 बच्चे थे सवार

बस चालक का कहना है कि बस का संतुलन बिगड़ गया था। चालक के अनुसार बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह बस अक्सर तेज रफ्तार में चलती है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्कूल प्रबंधन को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version