Site icon Dainik Savera Times

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवाओं की मौत

अखनूर: अखनूर व आसपास के क्षेत्रों में आए दिन सड़क दुर्घटना के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला अखनूर के गांव नड का है, जहां दो मोटरसाइकिल सवार युवक जो बोमाल से देवीपुर जा रहे थे और बाइक का नियंत्रण खोने के कारण सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गए। दोनों युवाओं को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल अखनूर ले जाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। दोनों युवकों में से एक रोहित कुमार (20) निवासी बोमाल बताया जा रहा हैम जिसे मैडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे युवक अमन शर्मा(19) निवासी नड का उपचार किया गया और युवक की गंभीर हालत को देखते हुए देर रात को उसे पंजाब के किसी अस्पताल में रैफर कर दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल अमन ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अखनूर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version