Site icon Dainik Savera Times

आंध्र पुलिस अधिकारी के बेटे समेत दो युवकों में लड़की को लेकर हुआ झगड़ा

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे सहित दो युवकों में एक लड़की को लेकर झगड़ा हो गया। यह घटना मंगलवार रात हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में रोड नंबर 10 पर हुई। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के एक पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का बेटा कथित तौर पर इसमें शामिल था।

आईपीएस अधिकारी के बेटे और एक अन्य युवक के बीच पब में एक लड़की को लेकर बहस हो गई। बाद में वे बाहर आए और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गये। झड़प की सूचना मिलने पर जुबली हिल्स थाने से पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। हालांकि, तब तक दोनों गुट मौके से जा चुके थे।

पुलिस ने इलाके से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। वह उसकी जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। घायल युवक की तस्वीरें और एक व्हाट्सएप संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Exit mobile version