Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UAE में ईद की नमाज को लेकर बड़ा फैसला, मस्जिदों के अंदर होगी नमाज, जानें भारत में किस दिन…

March 18, 2026

UAE में ईद की नमाज को लेकर बड़ा फैसला, मस्जिदों के अंदर होगी नमाज, जानें भारत में किस दिन…

नेशनल डेस्कः अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक अहम खबर सामने आई है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इस साल ईद-उल-फितर की नमाज सिर्फ मस्जिदों के अंदर ही अदा करने का फैसला लिया गया है। यूएई की जनरल अथॉरिटी फॉर इस्लामिक अफेयर्स, एंडोमेंट्स एंड जकात ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

खुले मैदानों में नमाज नहीं होगी
इस बार दुबई, शारजाह और पूरे यूएई में ईदगाहों या खुले मैदानों में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल मस्जिदों के अंदर ही होगी। बाहर या सड़कों पर नमाज पढ़ने से मना किया गया है। स्थानीय प्रशासन और मस्जिदों में इस बारे में ऐलान शुरू हो चुका है।

नमाजियों के लिए जरूरी निर्देश
अथॉरिटी ने लोगों से कुछ जरूरी बातों का पालन करने की अपील की है

  • नमाज के लिए समय से पहले मस्जिद पहुंचें

  • सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें

  • मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने से बचें

बताया जा रहा है कि सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने पर रोक को लेकर नियम सख्त किए जा सकते हैं। नियम तोड़ने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है, हालांकि अभी इस पर पूरी जानकारी जारी नहीं की गई है।

 

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया गया है। खासकर ईरान के संभावित ड्रोन हमलों की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

UAE में ईद कब होगी?
यूएई में चांद देखने वाली कमेटी 18 मार्च को शव्वाल का चांद देखने की कोशिश करेगी, जो रमजान का 29वां रोजा है। अगर 18 मार्च को चांद दिख जाता है। ईद 19 मार्च को मनाई जाएगी। अगर चांद नहीं दिखता रमजान के 30 रोजे पूरे होंगे और ईद 20 मार्च को होगी।

भारत में ईद कब हो सकती है?
भारत में आमतौर पर खाड़ी देशों के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है।

  • अगर यूएई में 19 मार्च को ईद होती है → भारत में 20 मार्च को ईद हो सकती है

  • अगर यूएई में 20 मार्च को ईद होती है → भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जा सकती है

खगोलीय गणनाओं के अनुसार इस साल रमजान के पूरे 30 दिन होने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें