Site icon Dainik Savera Times

उधमपुर: बसंतगढ़ में 15 किलो IED की गई बरामद, मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम

उधमपुर: जम्मू संभाग के जिला उधमपुर के बसंतगढ़ में करीब 15 किलोग्राम आईईडी मिला है। मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम को अन्य विस्फोटक सामग्री भी मिली है। इनमें 300-400 ग्राम आरडीएक्स, 7.62 मिमी कैटरेज, 5 डेटोनेटर, 1 कोडेड शीट एवं प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एलईटी का एक लैटर पैड पेज मिला है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक सामग्री काफी पुरानी है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तालाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

Exit mobile version