Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर किया बचाव, कहा- डरेंगे नहीं

September 3, 2023

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर किया बचाव, कहा- डरेंगे नहीं

चेन्नई: तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर अपनी टिप्पणियों पर बचाव किया और कहा है कि वह भगवा धमकियों से डरेंगे नहीं और किसी भी कानूनी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। डीएमके नेता ने एक्स पर पोस्ट किया, ’मैं किसी भी कानूनी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं। हम इस तरह की सामान्य भगवा धमकियों से डरेंगे नहीं।

हम पेरियार, अन्ना और कलैग्नार के अनुयायी सामाजिक न्याय को बनाए रखने और समतावादी समाज की स्थापना के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।’ उदयनिधि ने अपने पिता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी टैग किया और आगे कहा, ’मैं इसे आज, कल और हमेशा कहूंगा। द्रविड़ भूमि पर सनातन धर्म को रोकने का हमारा संकल्प रत्ती भर भी कम नहीं होगा।’ भाजपा द्रमुक परिवार के युवा वंशज के खिलाफ मोर्चा खोल रही है और पार्टी इस पर देशव्यापी अभियान की योजना बना रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें