Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप… घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड की डिटेल्स; जानें खास फीचर्स

April 4, 2026

UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप… घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड की डिटेल्स; जानें खास फीचर्स

UIDAI New Mobile App: UIDAI ने हाल ही में अपना नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए कई सुविधाएँ लेकर आया है। बता दें कि अब घर बैठे आप अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जैसे पता (Address) और मोबाइल नंबर। इसके लिए किसी आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। नए ऐप में आप एक ही जगह 5 परिवार के सदस्य के आधार कार्ड जोड़ सकते हैं। ऐप को बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के साथ सुरक्षित बनाया गया है, जिससे डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

आधार का पता अपडेट कैसे करें

ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
लॉग-इन के बाद Services ऑप्शन पर जाएँ।
Address Update पर क्लिक करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
75 रुपये का पेमेंट करें।
कुछ दिनों में आपका पता अपडेट हो जाएगा।

मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए भी Services में जाएँ और Mobile Number Update चुनें। नया नंबर दर्ज करने के बाद OTP वेरिफिकेशन करना होगा। ध्यान रखें कि OTP पुराने और नए नंबर दोनों पर आएगा।

इस ऐप के जरिए UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करना आसान और तेज़ बना दिया है, जिससे अब घर बैठे ही सभी जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें