UK Board Result 2026 (OUT) Direct Link: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस बार करीब 2.15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। बता दें कि बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए, जिन्हें छात्र ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।
इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 98.20% और 12वीं का 85.11% दर्ज किया गया है। अक्ष गोपाल ने उत्तारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है। दोनों ने 490 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान साझा किया है।
12वीं के नतीजे
प्रथम स्थान (संयुक्त): गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता – 98.00% (490/500)
द्वितीय स्थान: आर्यन (Aryan) – 97.80%
तृतीय स्थान: वंशिका (Vanshika) – 97.00%
हाईस्कूल के टॉपर लिस्ट देखिए यहां
प्रथम स्थान: अक्षत गोपाल (Akshat Gopal) – 98.20% (491/500)
द्वितीय स्थान (संयुक्त): ईशांत कोठारी और भूमिका – 98.00%
तृतीय स्थान: योगेश जोशी – 97.80%
रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्न तरीके अपनाए जा सकते हैं:
–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट सेक्शन खोलें
–कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
–अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें
–स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है
वेबसाइट के अलावा अन्य विकल्प
अगर आधिकारिक वेबसाइट धीमी चल रही हो या खुलने में परेशानी आए, तो छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए पहले से अकाउंट बनाना जरूरी है और लॉगिन करके मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है। उत्तराखंड बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था को मजबूत किया है, ताकि सभी विद्यार्थी आसानी से अपना परिणाम देख सकें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...