Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

UK के PM ऋषि सुनक ने पत्‍नी अक्षता मूर्ति के साथ मनाई दिवाली, रोशनी से जगमगाया 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट

November 9, 2023

UK के PM ऋषि सुनक ने पत्‍नी अक्षता मूर्ति के साथ मनाई दिवाली, रोशनी से जगमगाया 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) पर एक विशेष समारोह में दिवाली के दीपक जलाए। इस समारोह में कई भारतीय प्रवासी, सांसद, उद्यमी और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। सुनक के ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक साल पूरे करने के मौके पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट को बुधवार शाम गेंदे के फूलों और मोमबत्तियों से सजाया गया।

 

दिवाली मनाते समय सुनक ने उस ‘‘शानदार पल’’ को याद किया, जब वह भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए नई दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सुनक ने कहा कि दिवाली हम सभी के लिए और हमारे परिवारों के लिए एक शानदार पर्व है, लेकिन मेरे लिए यह पिछले साल इस अवधि में प्रधानमंत्री बनने की अद्भुत यादों को भी ताजा कर देता है। उन्होंने कहा कि अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत, कुछ वास्तविक प्रगति और निश्चित रूप से ऐसी यादों का साल रहा है, जो जीवनभर मेरे साथ रहेंगी…।

 

भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत जाना और विश्व मंच पर भारत के लिए इस बड़े पल के दौरान मोदी जी के साथ रहना एक अविश्वसनीय क्षण था। सुनक ने कहा कि वह हम सभी के लिए बहुत खास पल था, क्योंकि हमने देखा कि पिछले कुछ सालों में भारत में विकास के लिहाज से क्या हुआ है। यह हर किसी के लिए गर्व का पल था। यह एक अविश्वसनीय सफलता थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें