Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्ट्रावॉयलेट की अगले 3-4 साल में 870 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

March 9, 2025

अल्ट्रावॉयलेट की अगले 3-4 साल में 870 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

बेंगलुरु : प्रीमियम इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता Ultraviolet ने अगले तीन से चार साल में करीब 10 करोड़ डॉलर (करीब 870 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के संस्थापकों का कहना है कि यह राशि उत्पाद पोर्टफोलियो, विनिर्माण और नेटवर्क विस्तार पर खर्च की जाएगी।

कंपनी ने अगले तीन साल में स्कूटर और लंबी दूरी की क्रूजर बाइक सहित 10 नए उत्पाद लाने की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने इस अवधि में न केवल भारत, बल्कि यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी उपस्थिति के साथ एक लाख इकाइयों की सालाना बिक्री का लक्ष्य रखा है। अल्ट्रावॉयलेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) और सह-संस्थापक नीरज राजमोहन ने जानकारी दी।

योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए है पर्याप्त पूंजी

राजमोहन ने कहा कि कंपनी चार्जिंग प्रणाली, बैटरी प्रणाली, मोटर कंट्रोल और वाहन नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट कनेक्टेड प्रणाली और उन्नत सेसिंग प्रणाली सहित बुनियादी चीजों के निर्माण के लिए शोध एवं विकास (आरएंडडी) में पहले ही निवेश कर चुकी है। अगले तीन से चार साल की निवेश योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम सात-10 करोड़ डॉलर के बड़े निवेश के दृष्टिकोण से चर्चा कर रहे हैं।

इसका उद्देश्य उत्पाद पोर्टफोलियो विस्तार, भौगोलिक विस्तार और वृद्धि को बढ़ाना है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी निवेश के लिए धन जुटाने को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर विचार कर रही है, उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चा हमेशा होती रहती है, लेकिन इसपर उचित समय पर ही विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास पर्याप्त पूंजी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें