Site icon Dainik Savera Times

Agra में बेकाबू हुई कार ने 6 बच्चों को मारी टक्कर, 2 की मौत व 4 घायल

आगरा के बांस महापत गांव में एक कार दुर्घटना का मामला सामने आया है। जिसमे एक कार ने 6 बच्चों को बेरहमी से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि, सड़क के किनारे खड़े 6 बच्चे अपने स्कूल बस का इंतज़ार कर रहे थे। इस बीच अचानक एक कार तेज़ रफ़्तार में आई और उन बच्चों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे काफी दूर जा गिरे और कार आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस दुर्घटना से 2 बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 4 बच्चों को गंभीर चोंटें आईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। जिसके बाद बच्चों के परिजनों को भी सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि, कार में 4 लोग सवार थे। जिसमे से पुलिस ने ड्राईवर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन 3 आरोपी भाग गए। आरोपियों की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version