Site icon Dainik Savera Times

बिहार के सीतामढ़ी में अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो को रौंदा, 5 की मौत, 5 गंभीर घायल

बिहार: सीतामढ़ी जिले के डुमरा पुपरी सड़क के पकड़ी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो को रौंद दिया। जिसमें करीब 10 लोग सवार थे। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया।

Exit mobile version