Site icon Dainik Savera Times

Hamirpur: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे के नीचे दबने से 6 मजदूरों की मौत

Hamirpur Bridge Collapse

Hamirpur Bridge Collapse

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश से बड़ा हादसा हो गया, जहां बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से छह मजूदरों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य मजूदरों के फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि सभी पुल के इसी हिस्से के नीचे ही सो रहे थे। इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Punjab MC Elections Result Live: कौन मारेगा बाजी? नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी, कड़ी सुरक्षा में हो रही वोटों की गिनती

मृतकों की पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान बांदा जनपद के चिल्ला निवासी लोकेंद्र निषाद (22), कुलदीप निषाद (19), भूरागढ़ निवासी सावंत यादव (28), सभाजीत (30), हमीरपुर के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) तथा अचपुरा निवासी राजेश पाल (42) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Today weather 29 May 2026: अलर्ट पर उत्तर भारत, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं, कई राज्यों में चेतावनी जारी

Exit mobile version