Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 की मौत, कई मलबे में

June 29, 2026

जयपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 की मौत, कई मलबे में

Under-construction building collapses 3 killed : जयपुर। यहां एक बड़ा हादसा हो गया। आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों की मलबे में फंसे होने की आशंका है।

12 लोगों के दबे होने की आशंका

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जयपुर के ताला मोड़ इलाके में नाले की खुदाई का काम चल रहा है। इसी दौरान ज्यादा खुदाई करने की वजह से पास की निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दीवार गिरने के कारण कम से कम 12 लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसमें मजदूर भी शामिल हैं।

बिहार-झारखंड के हैं प्रभावित मजदूर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रभावित मजदूर बिहार और झारखंड के बताए जा रहे हैं। गनीमत ये रही कि लंच टाइम होने की वजह से ज्यादातर मजदूर मौके पर मौजूद नहीं थे। कुछ मजदूर लंच करने गए थे और निर्माणाधीन इमारत के पास कुछ ही मजदूर थे। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें