Site icon Dainik Savera Times

Modi सरकार में दिल्ली से चला पैसा सीधे बैंक अकाउंट में आता है : Rajnath Singh

High-Level Committee Under Rajnath Singh Chairmanship

High-Level Committee Under Rajnath Singh Chairmanship

छपराः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य करने की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने जनधन खाता खोलने की बात की थी, लोग समझ नहीं पा रहे थे, क्या होने वाला है, लेकिन, आज उन्होंने जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिमूर्ति खड़ी की है कि दिल्ली से चला 100 पैसा लोगों के अकाउंट में सीधे आता है। छपरा में सारण से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी के नामांकन पत्र भरने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश केवल भाषण देने से नहीं लगेगा। सिस्टम में बदलाव करना पड़ा है। एक वह दौर था, जब मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, लेकिन, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार रही हो या नरेंद्र मोदी की सरकार, किसी की हिम्मत नहीं कि उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दे।

उन्होंने राजीव प्रताप रुड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि आप एक सांसद नहीं, बल्कि, विशिष्ट हस्ती चुनेंगे। यह कुशल पायलट हैं और इनके विरोधी हवा में उड़ जाएंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस-राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर आरोप लगते हैं, उसके बाद भी लोगों के बीच जाकर वोट मांगते हैं। थोड़ी तो लोक-लाज होनी चाहिए। लोकतंत्र बिना लोकलाज के नहीं चल सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहले भारत को कमजोर माना जाता था, इसकी बात कोई नहीं सुनता था, आज भारत जब बोलता है तो अन्य देश के लोग सुनते हैं। देश की सीमा के इस पार और जरूरत पड़े तो उस पार जाकर भी भारत मार सकता है।

Exit mobile version