Site icon Dainik Savera Times

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिले : उपराज्यपाल सिन्हा

श्रीनगर PM Narendra Modi: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के कमरवाडी में डॉ. अग्रवाल नेत्र चिकित्सालय के नए केंद्र का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने अस्पताल और चिकित्सा जगत से सभी के लिए सुलभ और किफायती देखभाल सुनिश्चित करने और जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञों को मरीजों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पिछले एक दशक में, आधुनिक तकनीकों ने नेत्र देखभाल के क्षेत्र में बेहतर परिवर्तन किया है और आज यह सटीक उपचार के साथ तेज़ और अधिक सटीक निदान प्रदान कर रहा है। नई तकनीकों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में देखभाल और व्यक्तिगत उपचार तक पहुँच भी बढाई है। एआई-संचालित प्रणालियों ने डॉक्टरों को बीमारी और आँखों की समस्याओं के शुरु आती लक्षणों का पता लगाने में सक्षम बनाया है।

डॉ. अग्रवाल नेत्र केंद्र और अन्य अस्पतालों को नई तकनीकों का लाभ उठाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर के लोगों को वही उपचार प्रदान करना चाहिए जो दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों के नागरिकों को उपलब्ध है।‘ उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। सरकारी और निजी स्वास्थ्य अवसंरचना के तीव्र विस्तार ने जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक के स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की दिशा में मार्ग प्रशस्त किया है।’ उपराज्यपाल ने डॉ. अग्रवाल आई सेंटर और अन्य अस्पतालों से जम्मू- कश्मीर के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर ग्रामीण और सीमा क्षेत्रों में नि:शुल्क नेत्न- जांच शिविर आयोजित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अधिक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर टेलीमेडिसन, वर्चुअल परामर्श और डिजिटल जांच के माध्यम से लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अशर अग्रवाल, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, डॉ. अग्रवाल्स ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स; डॉ. आतिफ अली मीर, हेड क्लिनिकल सर्विसेज, डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल, श्रीनगर, डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ मौजूद थे।

इसके अलावा डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, डॉ. सैयद अबिद राशिद शाह सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा, अंशुल गर्ग मंडलायुक्त कश्मीर, राजीव पांडे डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज, डॉ. जीवी संदीप चक्र वर्ती एसएसपी श्रीनगर, अक्षय लाबरू उपायुक्त श्रीनगर तथा इमरान रज़ा अंसारी, अध्यक्ष अखिल जम्मू कश्मीर शिया एसोसिएशन और वरिष्ठ अधिकारी भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।

Exit mobile version