Site icon Dainik Savera Times

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर शुरू की मामा कोचिंग

भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपना जन्मदिवस ह्यप्रेम और सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में सुबह पूरे परिवार के साथ पौधरोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, तो वहीं अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में जनसेवा के पाँच बड़े संकल्प लिए। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फूल-माला, होडिर्ंग्स-बैनर के स्थान पर ह्यउपहार नहीं, उपकार का मंत्र देते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया था।

आज हजारों शुभचिंतकों और कार्यकतार्ओं ने देश भर में पौधे लगाए और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें बधाई दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्री? अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सभी केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके दीघार्यु होने की कामना की।

मामा कोचिंग क्लासेस से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर :-

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं का भविष्य संवारना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से मामा कोचिंग क्लासेस शुरू की जा रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि, इस पहल की शुरूआत विदिशा, रायसेन और भैरूंदा से की जा रही है। यहां विद्यार्थियों को बैंकिंग, एसएससी, एमपीपीएससी, डीआरडीओ और फॉरेस्ट सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा और विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सामग्री और परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। सही दिशा और संसाधन मिलने पर ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थी भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरा उद्देश्य यह है कि विदिशा क्षेत्र का कोई भी युवा केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से वंचित न रह जाए।

मामा कोचिंग क्लासेस के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और वो देश की विभिन्न सेवाओं में जाकर समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि करियर और रोजगार के हर चरण में सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए। अगर कोई युवा व्यवसाय या व्यापार शुरू करना चाहता है और उसे बैंक से ऋण की जरूरत है, तो उसे यह भी समझना चाहिए कि बैंक लोन की प्रक्रिया क्या है और सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सब्सिडी का लाभ कैसे लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि युवाओं को इन सभी विषयों की जानकारी विस्तार से दी जाए, ताकि वो आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। उन्होंने कहा मामा तो हर मोड़ पर तुम्हारे साथ खड़ा है, कहीं तकलीफ और परेशानी नहीं आने देगा।

 

Exit mobile version