Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Chauhan ने शेयर की वीडियो, कहा- खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कई फसलें करना जरूरी

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि, खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए फसल विविधीकरण जरूरी है। इसके तहत खेत में बदल-बदलकर कई फसलें करनी होती हैं, जिससे मिट्टी की पोषकता बरकरार रहती है और उत्पादन बढ़ता है। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने अपने लौकी के खेत में पहुंचे और लौकी तोड़ने का सही तरीका बताया, जिससे पौधे को नुकसान न पहुंचे और उसका विकास जारी बना रहे।

कृषि मंत्री ने बताया लौकी को तोड़ने का सही ढंग:

केंद्रीय कृषि मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर रविवार 8 सितंबर को वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपने खेत में गए और खेती के लाभों के बारे में बातें सांझा की। उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री भी हूं और खेती भी करता हूं। आज अपना खेत देखने आया हूं। हमने अपने खेत में इस बार लौकी लगाई है। लौकी की बेल फूल भी रही है और फल भी रही है। उन्होंने कहा कि लौकी को बेल से संभालकर तोड़ना होता है, नहीं तो लौकी की बेल टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि फल निकाल लो बेल को बढ़ने दो।

बता दें कि, कृषि मंत्री ने लौकी को तोड़ने के लिए बिल्कुल लौकी से जुड़ी बेल के अंतिम हिस्से से उसे अलग किया। उन्होंने कहा कि इसे बहुत संभालकर तोड़ना होता है। ताकि, बेल बढ़ सके और पौधे का विकास जारी रहे।

Exit mobile version