Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Chouhan ने आंध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से किया संवाद

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश)/ नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आंध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। उन्होंने किसानों से कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, वहां किसानों के खेतों में जरूर जाता हूं। खेतों में जाये बिना कोई भी खेती को नहीं समझ सकता। मैंने आज यहां भी प्राकृतिक खेती को देखा। उसमें लागत बहुत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा है। श्री चौहान ने कहा कि भारत के किसानों को पीछे नहीं रहने देना है। हमारे पास कम जोत है, लेकिन इसके बावजूद आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का धंधा बनाना है क्योंकि खेती के बिना ना ही भारत का और ना ही आंध्र प्रदेश का काम चल सकता है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से कहा कि आप अबला नहीं, सही अर्थों में सबला हैं। मैंने आपके बनाये उत्पाद यहां देखें। मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गरीब नहीं रहना है और ना ही हाथ फैलाना है। आप भी सम्मान के साथ अपना जीवन जीयेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं बनाईं, लाड़ली बहना योजना, जिससे लाखों बहनों को लाभ मिला। प्रधानमंत्री श्री मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, जिस लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं, अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनायेंगे, अब कोई बहन ग़रीब नहीं रहेगी। हर एक को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे। उन्हें काम की ट्रेनिंग देंगे, बैंक लिंकेज़ करेंगे, उनके उत्पाद की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करेंगे, उन्हें लखपति दीदी बनायेंगे। अब तो बहनों को लखपति नहीं, करोड़पति बनाना है। दीदियां उद्यमी कैसे बने, छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें, इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें यह भी करके दिखायेंगी और छोटे से बड़ा उद्योग भी चलाना शुरू करेंगी। हम देश, आन्ध्र प्रदेश और ज़िले में विकास की नई लकीर खीचेंगे।

ये भी पढ़ें :- Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के Latest Rates

Exit mobile version